Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने की मेहसाणा के वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखिए वीडियो, जानिए महत्व

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर सूरत :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात में हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई किसानों की मौजूदगी में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखिए वीडियो

इसके बाद पीएम मोदी मेहसाणा पहुंचे। यहां वलीनाथ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। सोमनाथ के बाद यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण ने शिवलिंग की स्थापना की थी।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। हमने किसानों को ऐसे आधुनिक बीज दिए हैं, जो जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकें।भाजपा सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का भी काम कर रही है।’

गन्ना किसानों को तोहफा देने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘अन्नदाता के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

इससे पहले एमएसपी समेत अन्य मांगों पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी। सरकार ने बुधवार को 2024-25 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी।

 

अब गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपने एक्स हेंडल पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply