Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

रन्हाईकला में रासेयो के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम रन्हाई कला में होली फेथ कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार 18 फरवरी को अतिथियां के मार्गदर्शन में किया गया। शुभारंभ में मां सरस्वती के चरणों में माल्यार्पण कर, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथि हाई स्कूल रन्हाई कला की प्रिंसिपल पाराशर मेडम ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी स्वयंसेवक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आप इस शिविर में अपने व्यक्तित्व का विकास कर पाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर खत्री ने स्वयंसेवकों को सफल शिविर के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके काम की सराहना की। महिला कार्यक्रम अधिकारी कंचना चौहान ने अतिथियों को सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा एवं गतिविधि से अवगत कराया। स्वयंसेवक अंजलि प्रजापत ने मंच संचालन किया। पुरुष कार्यक्रम अधिकारी गणेश मादुलकर ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक रानी, मानसी चौकसे, अंजलि, रक्षा मौर्य, पायल चौहान, सायना, शांति, रेणुका, अभिषेक अखिलेश, संदीप करण धार्मिक उपस्थित रहे।

451 Views
What do you think?

Leave a Reply