पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वसमाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बैरागढ़ की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को जो धन संपत्ति का नुकसान हुआ है, उसकी शासन के नियमानुसार पूर्ति नहीं की जा सकती। इसलिए हादसे में मृत लोगों को पंद्रह लाख और घायलों को पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। घटना स्थल के आसपास क्षतिग्रस्त मकानों का वैल्यूएशन कराकर उचित मुआवजा दिया जाए और वर्तमान किराएदारों की सामग्री नुकसान का आंकलन कर उचित राशि दी जाए। पीड़ित लोगों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएं। मकान तैयार होने तक सभी परिवारों के रहने एवं खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा निशुल्क उपलब्ध की जाएं। दोषी पटाखा फैक्ट्री मालिक एवं लापरवाह अधिकारियों पर एक समान धाराओं में केस दर्ज कर इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दोषियों की संपत्ति राजसात की जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की जाएं। सर्व समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा सभी छह मांगों को यदि पांच दिनों में पूरा नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 260

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!