Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

बकरी चरा रहे 18 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्तों ने बचाई जान

2 min read

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। ग्राम खारीखेड़ा के जंगल में तेंदुए ने मंगलवार को बकरियों पर हमला कर दिया। तभी बकरी चरा रहे 18 साल के युवक मोनू उइके ने बकरी को बचाने का प्रयास किया। जिस पर तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। यह देख चरवाहों के साथ रहने वाले कुत्तों का झुण्ड तेंदुए पर टूट पड़ा और खदेड़कर भगा दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुए युवक को उसके परिजनों तथा साथियों के द्वारा सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। घायल युवक मोनू उइके ने बताया कि मंै खारीखेड़ा के पास जंगल में बकरियां चराने गया था। जब वहां से लौट रहा था तभी एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। मेरे द्वारा जब बकरी को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुआ मेरे उपर टूट पड़ा। तेंदुए ने मेरे हाथ एवं सर पर वार किया। तभी मेरे साथ मौजूद दो कुत्ते तेंदुआ पर टूट पड़े। कुत्तों ने तेंदुए को खदेड़कर जंगल की ओर भगा दिया। इसके बाद मेरे साथी मुझे अस्पताल लेकर आये। गांव के पास तेंदुआ की मौजूदगी से ग्राम खारीखेड़ा के अलावा आसपास के गांवों में ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। जो ग्रामीण अपनी मवेशी जंगल में ले जाते हैं, वह तेंदुए से डरे हुए हैं। घायल युवक का उपचार कर रही डॉ. कांति बाथम ने बताया कि खारी खेड़ा निवासी मोनू उइके पिता संतराम उइके को उपचार के लिए लाया गया है। उसके शारीर पर बहुत सारी जगह तेंदुए के झपटने के निशान है। घायल युवक के द्वारा भी बताया गया है की वो तेंदुए से बकरी को बचाने का प्रयास कर रहा था, तभी उस पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। उसका उपचार जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा।

305 Views
305 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply