Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

ग्राम परिक्रमा यात्रा- जिले के सभी गांवों तक पहुंचेगा भाजपा किसान मोर्चा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। किसानों एवं मजदूरों के आकांक्षाओं को जानने के उद्देश्य से 12 फरवरी को को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में मां शाकंभरी देवी मंदिर प्रांगण शक्रताल से किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेगा। इस दौरान सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्र में कार्य कर रहे जनमानस को सम्मिलित कर उनसे संपर्क किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को जिले के प्रत्येक गांव में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा का शुभारंभ गौ माता एवं कृषि यंत्रों का पूजन कर किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी खिरकिया में भी एलईडी के माध्यम से 12 फ़रवरी दोपहर 11 बजे से होगा, साथ ही वक्ताओं द्वारा किसान केंद्रित योजनाओं और मोदी सरकार की पूरी हुई गारंटीयों पर प्रकाश डाला जाएगा। यात्रा के दौरान दीवार लेखन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांवों में किसानों- मजदूरो की चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के ऐतिहासिक गारंटी योजनाओं पर चर्चा होगी। चौपाल में किसानों-मजदूरों से संकल्प पत्र हेतु सुझाव लिए जाएंगे एवं उनकी आकांक्षा जानी जाएंगी।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply