Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, जारी हुई 9वीं किस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपए, सीएम ने की ये बड़ी घोषणा

4 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने नियम के तहत आज 10 फरवरी को 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में ₹1576 करोड़ की राशि एक सिंगल क्लिक से भेज दी है। इसके तहत हर बहन के खाते में 1250 रुपए आएंगे। साथ 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी ₹340 करोड़ की राशि अंतरित की है और मंडला में ₹134 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया।

मंडला में बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि मंडला में जल्द आयुर्वेदिक कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज भी बनेगा। हम इस जनजातीय बहुल क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे…यह क्षेत्र आयुर्वेदिक औषधियों से समृद्ध है।अब यहां मेडिकल कॉलेज के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज भी होगा आपके क्षेत्र में विकास की सभी जरूरत पूरी होंगी, कोई कमी नहीं रखेंगे।मैं अपना वादा निभाते आपके बीच आया हूं, आपने मुझे इतना प्रेम दिया जितना कोई दे नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज 10 तारीख यानि लाड़ली बहनों का दिन है। प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं बार राशि आ रही है। ये पैसा आपके परिवार में खुशियां लाकर जीवन को आनंद से भर देगा। महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार समर्पित है। पीएम नरेन्द्र मोदी जी के विज़न का ही परिणाम है, जो देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं।बहनों, आपके मान, सम्मान के लिए हम हर सम्भव कार्य एवं प्रयास करने के लिए कटिबद्ध हैं।

पूर्व सीएम शिवराज ने भी दी बहनों को बधाई

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरी लाड़ली बहनों, आज 10 तारीख है। एक बार फिर आप सभी के खातों में सम्मान और स्वाभिमान की किस्त डाली जा रही है।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नेतृत्व में बहनों को सशक्त, सक्षम तथा समृद्ध बनाने के लिए भाजपा की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।मेरी लाड़ली बहनें ‘लखपति बहनें’ बनें और उनका जीवन खुशहाल हो, यही मेरा संकल्प है। सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं!

उमंग सिंघार बोले- 3000 रु. महीना देने के वादे का क्या हुआ

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने के वादे को दोहराते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज सरकारी खजाने से जिन महिलाओं को पैसे आएंगे उन को बधाई !लेकिन सरकार के लाड़ली बहनों को 3000 रुपए महीना देने के वादे का क्या हुआ? क्या वो तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह का वादा था या चुनावी जुमला था?जिन बहनों के हाल ही में नाम काटकर उन्हें योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया, उनका क्या होगा, उन बहनों की कभी वापसी होगी या नहीं?नई बहनों को योजना का लाभ कब मिलेगा या यह भी महज जुमला ही था? इन सवालों के जवाब कौन देगा मोहन यादव जी? कहां गई मोदी की ग्यारंटी?

लाड़ली बहना योजना के बारें में

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए। इस वर्ष राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए 1 हजार 648 करोड़ का बजट रखा है।
213 Views
What do you think?

Leave a Reply