Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

घोड़ा-घोड़ी चाल एवं दमाक प्रतियोगिता… चाल में जामली और दमाक में सालाबैड़ी अव्वल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में ग्राम जामली में रविवार को घोड़ा-घोड़ी चाल एवं दमाक की इनामी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांव समेत दूरदराज से अश्वप्रेमियों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन घोड़ा एवं घोड़ी पहुंचे थे। इस दौरान सर्वप्रथम चाल प्रतियोगिता कराई गई। वहीं इसके बाद दमाक प्रतियोगिता हुई। चाल प्रतियोगिता में ग्राम जामली के बादशाह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राम सालाबैड़ी का शिवा दूसरे स्थान पर रहा। सालाबैड़ी की मोहनी तीसरा, जामली की अश्वीनी चौथा, जामली की सुरभि पांचवा, एडाबैड़ा का रणवीर छठवां एवं छिड़काव का कन्हैया और नीमगांव का कटप्पा संयुक्त रूप से सांतवें स्थान पर रहा है। इसी प्रकार दमाक प्रतियोगिता में कुल दो पुरस्कार रखे थे, जो ग्राम सालाबैड़ी के दीपक मांजू का घोड़ा प्रथम तथा लक्ष्मीनारायण जानी ग्राम डावठा के घोड़े ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंत में अतिथियों की मौजूदगी में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार कीराशि प्रदान की। आयोजन समिति के मुताबिक प्रतियोगिता में पहला इनाम २१ हजार रूपये, दूसरा १५ हजार तथा तीसरा 11 हजार रूपये इनाम रखा था। इसके अलावा चार अन्य विजेताओं को भी नगद इनाम दिया गया। इसी प्रकार दमाक प्रतियोगिता में पहला इनाम 7 हजार एवं दूसरा 4 हजार रूपये प्रदान किया गया।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply