Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

माशिमं : १०वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर संपन्न…35 केंद्रों पर 7235 विद्यार्थियों ने दिया पेपर, 214 गैरहाजिर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एमपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का सोमवार को श्रीगणेश हुआ। इस दिन जिले में कुल 35 परीक्षा केन्द्रों 7235 विद्यार्थियों ने हिन्दी का पहला पेपर हल किया। इससे पहले सभी परीक्षार्थी सुबह तय समय पौने 9 बजे केन्द्रों पर पहुंच गए थे। इस बीच आवश्यक कार्रवाई उपरांत कड़ी सुरक्षा में पहुंचे प्रश्न-पत्रों को केन्द्र पर्यवेक्षक समेत अन्य ड्यूटी अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से प्रारंभ परीक्षा का दोपहर 12 बजे समापन हुआ। पेपर खत्म होने के बाद केन्द्र परिसर में मौजूद छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। वहीं एक-दूसरे से परीक्षा संबंधी चर्चा करते हुए दिखे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि हिन्दी के बाद अब अन्य विषयों पर फोकस है। उधर, शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीनों ब्लाकों में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां इस साल 6580 नियमित तथा 825 स्वाध्यायी परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पीएम सिंह ने बताया कि जिले में हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए 7449 परीक्षार्थी दर्ज हैं। जिसमें हिंदी के पहले पेपर में 7235 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 214 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। उन्होंनें कहा कि निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक इंतजाम पूर्ण कर रखे थे। इसी कड़ी में जिलेभर में एक भी नकल प्रकरण नही बना है।

आज 12वीं का पहला पेपर

इसी कड़ी में मंगलवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत विद्यार्थी हिन्दी का पहला पेपर देंगे। इसके लिये परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण करने के साथ ही संवेदनशील केन्द्रों का भी चयन किया है।

२१ से सीबीएससी बोर्ड परीक्षा

माशिमं की बोर्ड परीक्षा जहां सोमवार से प्रारंभ हो चुकी है, वहीं सीबीएससी बोर्ड परीक्षा की शुरूआत आगामी 21 फरवरी से होने जा रही है। जिसमें प्रायवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र शामिल होंगे।

 

हरदा ब्लॉक

परीक्षा केंद्र — दर्ज परीक्षार्थी — हाजिर — गैरहाजिर

15 — 3252 — 3142 — 110

टिमरनी ब्लॉक

परीक्षा केंद्र — दर्ज परीक्षार्थी — हाजिर — गैरहाजिर

10 — 1959 — 1906 — 51

खिरकिया ब्लॉक

परीक्षा केंद्र — दर्ज परीक्षार्थी — हाजिर — गैरहाजिर

10 — 2238 — 2185 — 53

संपूर्ण जिला

परीक्षा केंद्र — दर्ज परीक्षार्थी — हाजिर — गैरहाजिर

35 — 7449 — 7235 — 214

108 Views
What do you think?

Leave a Reply