इंदौर में ड्राई डे के दिन आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 65 हजार की अवैध शराब जब्त

अनोखा तीर इंदौर:-ड्राई-डे के दिन अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर इंदौर पुलिस व आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रशासन की ओर से 26 जनवरी पर ड्राई-डे के दिन शराब बेचने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सुदामा नगर में एक व्यक्ति के द्वारा बड़ी मात्रा में शराब एकत्रित की गई है जिसे 26 जनवरी यानी ड्राय डे पर महंगे दाम में अवैध रूप से बेचा जायेगा, इसी पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने सुदामा नगर में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 65 हज़ार कीमत की देशी शराब की पेटियां भी बरामद हुई है।

221 Views

Leave a Reply