अनुभूति कैंप : विद्यार्थियों ने वनग्राम जोगा का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। वन परिक्षेत्र हंडिया वन मंडल हरदा द्वारा इको पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से वन ग्राम जोगा के जंगल में स्कूली बच्चों का अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुभूति कैम्प में छात्र छात्राओं को नर्मदा तट के मनोरम दृश्य के बीच सुबह विभिन्न प्रकार के पक्षियों के दर्शन कराए गए, पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। पक्षी जगत की विशेषता के बारे में बताया गया। 1.5 किलोमीटर के प्रकृति पथ भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को वन वन्यजीव एवं वन विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के वृक्षों की उपयोगिता, प्रत्येक जीव चींटी से लेकर बाघ के महत्व एवं संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया गया। तितलियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस वर्ष की थीम मैं भी बाघ के अनुरूप जानकारी दी गई। भोजन पश्चात चित्रकला, रंगोली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विद्यार्थियों को वनों से प्राप्त होने वाले वनोपजों के नमूना दिखाकर परिचय कराया गया। मैं भी बाघ थीम पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं गायन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी संजय जैन, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कांताप्रसाद सोलंकी, अनुभूति प्रेरक रामविलास रघुवंशी, वहीद खान, मनोज धनकर परिक्षेत्र का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!