अनोखा तीर, हरदा। आगामी कार्यक्रमों को लेकर वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नेहरू स्टेडियम स्थित जैन मंदिर के प्रांगण में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसके पश्चात शाम को घंटाघर पर प्रसाद वितरण करने का कार्यक्रम तैयार किया गया। साथ ही वैश्य महासम्मेलन के सभी आजीवन सदस्यों का परिवार सहित सम्मेलन टिफिन पार्टी के साथ आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। यह सम्मेलन 17 मार्च को आयोजित किया गया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सभी सदस्यों से इन कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करने हेतु अपील की है। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष आलोक गोयल, महिला इकाई की संभागीय प्रभारी श्रीमती माया सिहंल, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन, महामंत्री अरुण जैन एवं युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष दीपक नेमा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

