Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

आज निकलेगी शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अभिजीत मुहूर्त में गुर्जर छात्रावास के सामने स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर परिसर में भी भगवान राम सहित माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान की प्रतिमाएं विराजित होगी। तीन दिवसीय इस आयोजन में आज 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त होगी। पंडित विमल तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा के पश्चात मूृर्तियों को जलाधिवास, अन्नाधिवास कराया जाएगा। पंडित श्री तिवारी ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली जा रही शोभायात्रा में सम्मिलित होने की सभी श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र में एवं महिलाएं पीली साड़ी पहनकर हाथों में भगवान राम की ध्वजा लेकर सम्मिलित हों।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply