अनोखा तीर, हरदा। माय किड्स एकेडमी स्कूल द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 501 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद गौर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की महत्ता समझाई और बताया कि स्वच्छ वातावरण मानव शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अभियान के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को पेड़-पौधों और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय द्वारा चलाया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रौपे 501 पौधे

419 Views



