अक्षत कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री  

 

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या से पहुंची अक्षत कलश यात्रा के ग्राम रातातलाई पहुंचने पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल शामिल हुए। श्री पटेल ने बताया कि अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश को लेकर श्रद्धालुओं ने ग्राम का भ्रमण किया। लोगों को घरों-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। उनसे 22 जनवरी को उत्सव मनाने की बात कही। अक्षत कलश को ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना के बाद संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने ग्राम का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के दिन भगवान श्रीराम लला के बाल रूप में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। अयोध्या में उत्सव की कड़ी में देश भर में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गांव में उत्सव मनाने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अभिमंत्रित अक्षत कलश और रामजी के छायाचित्र का जगह-जगह पूजन किया गया।  

85 Views

Leave a Reply