अनोखा तीर, हरदा। नगर के युवा संगीतकार एवं गीतकार को वनस्थली विद्यापीठ द्वारा श्री सत्य सांईं बाबा का अध्यात्म और संगीत प्रेम विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। वनस्थली विद्यापीठ के 40 वें दीक्षांत समारोह में युवा संगीतकार कौस्तुभ अरुण पारे को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में यह उपाधि प्रदान की गई। कौस्तुभ ने अपनी स्कूली शिक्षा शहर में पूर्ण कर संगीत का प्रशिक्षण पुट्टपर्ती के श्री सत्य सांई मीरपुरी कॉलेज ऑफ म्यूजिक में लिया, वहीं अध्यापन कार्य भी किया। अपने संगीत जुनून के चलते एवं हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के प्रशिक्षण के लिए किराना घराने के पंडित मणिप्रसाद से संगीत कौशल सीखा। कौस्तुभ की उपलब्धि पर ईष्ट मित्रो एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।
104 Views

