Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

६ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खो-खो ग्राउंड हरदा से छ: खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी उत्तर प्रदेश अटरा में आयोजित होगी। जिसमें सब जूनियर में प्रिंसी उइके और तेजस्विनी ठाकुर का चयन हुआ है और सीनियर में उषा आटले और ऋषिका भार्गव का चयन हुआ है। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के लिए नितिन रामकुचे और दर्शन खोरे का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र नांदेड़ में 19 जनवरी से आयोजित होगी। खो खो कल्याण संघ हरदा के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस उपलब्धि पर कोच मोनिका मेहता और सचिन बरखडे ने हर्ष जताया। वहीं ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, रामनिवास जाट, नितेश बादर, बसंतसिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, नीरज लाठी, सुनील पुरुषोत्तम, तरुण लूनिया, संदीप जोशी, सौरभ पूजा बिश्नोई, हेमलता मंडराई, संदीप सांखला, दीपेश चौबे, विशाल शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply