– एमएस स्तर पर 5 व हाईस्कूल के 3 छात्र विजयी
स्कूली बच्चों को उनकी विज्ञान एवं गणित की समझ, सृजनता, नवाचार तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक हालातों के प्रति सजग व संवेदनशीलता की दिशा में इन्हीं विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन रूचि रखने वाले छात्रों के लिये अहम है। क्योंकि यही वह मंच है जहां बच्चें अपनी कल्पनाओं को आकार देते हैं। साथ ही गणित, विज्ञान तथा पर्यावरणीय गुणों को साझा करते हैं। जिला स्तरीय प्रदर्शनी से पहले ब्लाक स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों की उत्सुकता को मंच प्रदत्त किया जाता हे। इसी क्रम में हंडिया तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी प्रस्तुत की हैं।
अनोखा तीर, हरदा / हंडिया। राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा-निर्देश पर जिला स्तर से पूर्व ब्लाक स्तर पर गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हंडिया स्थित संकुल केन्द्र पर प्रदर्शनी आयोजित की। जिसमें संकुल स्तर पर 29 छात्रों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए , जो नवाचारों के साथ साथ व्यवस्थाओं में नवीन तकनीक का सृजन साबित हुआ। इस दौरान पर्यावरण ंसरक्षण को लेकर प्रस्तुत प्रदर्शनी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। अंत में निर्णायक समिति के रूप में सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक राजेंद्र उपाध्याय, पूर्व बीआरसी बंसीलाल गुर्जर एवं प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल रातातलाई श्रीकृष्ण गुर्जर ने सभी प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। वहीं अलग-अलग विषयों पर विजयी प्रतिभगियों के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी सीमा ओनकार प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हंडिया, श्री चौरसिया प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय हंडिया, मुकेश शर्मा जनशिक्षक हरदा, अनूप शर्मा एवं इदरीश कुरैशी जनशिक्षक हंडिया के अलावा प्रतिभागी बच्चें व उनके स्कूल का स्टॉप उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवप्रसाद माल्या ने किया। जनशिक्षक अनूप शर्मा ने बताया कि आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने 9 विद्याओं में मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया था। संकुल अंतर्गत माध्यमिक एवं हाई व हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंनें बताया कि कुल 29 मॉडल पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 8 मॉडलों का चयन हुआ है। माध्यमिक स्तर पर 5 तथा हाई व हायर सेकंडरी स्तर पर 3 मॉडलों को चयनित किया है। बता दें कि स्कूली बच्चों को उनकी विज्ञान एवं गणित की समझ, सृजनता, नवाचार तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक हालातों के प्रति सजग व संवेदनशीलता की दिशा में इन प्रमुख विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है, जो कि रूचि रखने वाले छात्रों के लिये अहम है। ऐसा इसलिये, क्योंकि बच्चों के लिये इस तरह का मंच उनकी कल्पनाओं को पंख लगाते हैं। साथ ही गणित, विज्ञान तथा पर्यावरणीय गुणों को साझा करते हैं। इसी क्रम में हंडिया तहसील मुख्यालय पर लगी प्रदर्शनी में जहां स्कूली बच्चों ने कल्पना को मूर्तरूप दिया, वहीं प्रदर्शनी के जरिये फायदा व आवश्यकता पर जोर दिया।
माध्यमिक स्तर पर चयन
विषय – छात्र – शाला
गणित – रोहित पिता राजू – माध्य. शाला सिगोन
विज्ञान – सुहाना पिता सलीम – माध्य. शाला खेड़ीनीमा
पर्यावरण – सौरभ पिता राजकुमार – माध्य.शाला चिराखान
भूगोल – सूरज पिता अशोक – माध्य. शाला काकड़दा
सामाजिक – राजेश पिता अंतरसिंह – माध्य. शाला सिगोन
हाईस्कूल स्तर पर चयन
विषय – छात्र – शाला
विज्ञान – राज पिता मनीष – शा.हा. सेकेंडरी नयापुरा
पर्यावरण – प्रीति पिता संतोष – शा. हाईस्कूल मांगरुल
गणित – सेवंती पिता रामविलास – शा. हा. सेकेंडरी हंडिया

