घरों पर श्रीराम का चित्र उकेरा, निकाली कलश यात्रा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्रीराम मंदिर अयोध्या में स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम झाड़बीड़ा में  ‘मेरा गांव मेरी अयोध्याÓ के तहत हर घर पर भगवान श्री रामजी का चित्र दीवारों पर उकेरा गया। ग्राम घोंगड़ा व सोनपुरा में धूमधाम से प्रभातफेरी व कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत नहाली कला के ग्राम बिचपुरी माल में ग्राम के सरपंच, प्रस्फुटन समिति सचिव एवं युवा वर्गो ने धार्मिक पूजा स्थलों की साफ सफाई की। इसके अलावा श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के महापर्व पर जन अभियान परिषद द्वारा गांव बारंगा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से घर-घर जाकर अक्षत वितरण किए गए और सभी से आग्रह किया गया कि 22 जनवरी को दीप जलाए, रंगोली बनाएं और उत्सव के रूप में इस दिन को मनाएं। समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल के घर जाकर भी अक्षत वितरित किए।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!