संत बालक स्वामी का हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खिरकिया। स्थानीय माहेश्वरी मांगलिक भवन में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए रामानुज सम्प्रदाय के संत बालक स्वामी केशवाचार्य महाराज ने कहा कि पूर्व काल में मानव जाति को संदेश देने के लिए नैतिक मूल्यों का उदाहरणस्वरूप जीना, सभी धर्मों को पूरा करना, वचन का पालन करना तथा जीवन के हर पहलू में अपने वचन या कर्मों से जीवन शैली को प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व असाधारण, विलक्षण गुणों से युक्त सदाचारी करुणानिधान राम ने जो नींव रख दी है वो अनंत काल तक अविस्मरणीय रहेगा। स्वामीजी ने कहा कि हमें अपनी पारस्परिक मतभेद और वैमनस्यता से परे हटकर सामाजिक उत्थान की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करना होगा। इससे पहले बालक स्वामी के शहर आगमन पर स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामीजी का श्रद्धालुओं ने स्वागत चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समूचे मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!