संकल्प यात्रा में पोखरनी में सांसद श्री उइके ने ग्रामीणों को संबोधित किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को जिले के ग्राम बोरी, राजाबरारी, टेमरूबहार, मुहालकला, पोखरनी व कालधड पहुंची। इस दौरान ग्राम पोखरनी में सांसद डीडी उइके ने ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, जनपद सदस्य श्रीमती क्षमाबाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री उइके ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यात्रा प्रारम्भ की है। यात्रा के दौरान ही नागरिकों के आवेदन भरवाये जा रहे है और पात्रता के आधार पर स्वीकृति पत्र मौके पर ही वितरित किए जा रहे है। ग्राम पोखरनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविर में भारत सरकार द्वारा हरदा जिले के नियुक्त नोडल अधिकारी एवं श्रम मंत्रालय की डायरेक्टर ऋचा शर्मा भी पहुंची। उन्होने यात्रा की सभी गतिविधियों की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। सुश्री शर्मा ने इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता व किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया जा रहा है और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर दिए। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!