जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जेलों में बंद गरीब कैदियों की सहायता के लिए सरकार ने योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के तहत विचाराधीन गरीब कैदियों के लिए जमानत राशि तथा दोष सिद्ध गरीब कैदियों के लिए जुर्माने की राशि की व्यवस्था में सरकार कैदियों की मदद करेगी। जिला स्तरीय निगरानी समिति प्रत्येक जिले में गठित की गई है। इस समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी केके वर्मा व जेल अधीक्षक प्रभात कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में जेल अधिक्षक श्री कुमार ने बताया कि जरूरतमंद कैदियों के मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहायता भी ली जा सकती है। उन्होंने बैठक में बताया कि वर्तमान में इस तरह का कोई प्रकरण जिले में लंबित नहीं है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!