जन-जागरूकता के लिए चलाया स्वच्छता अभियान  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान, स्लोगन पोस्टर, मेकिंग, निबंध प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में परिसर में जन-जागरूकता हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने व अपने परिसर को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ.धीरा शाह के निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी डॉ.निर्मला डोंगरे के विशेष मार्गदर्शन में कॉलेज की एनएसएस इकाई की छात्र-छात्राओं अंकित अंजलि, रामशंकर, अश्विन, अंकित अटरिया अभिषेक, निकिता, मुस्कान, खुशबु द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ.रश्मिसिंह और सहसंयोजक डॉ. सीपी गुप्ता के साथ-साथ डॉ धर्मेंद्र कोरी, डॉ.यशवंत अलावा, मनीष परसाई, बसंत राजपूत, डॉ.शितिका बर्कले, डॉ.वंदना मगरधरे, श्रीमती सविता शुक्ला, डॉ.सावेंद्र पटेल के एल मालवीय, रवीन्द्र सोनपुरे, सीके लोखंडे तथा महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!