विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में किया शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अबगांव कला के यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक संदीप महंत एवं शिक्षक राजवैध द्वारा आज हरदा आदर्श महाविद्यालय में 12वीं कृषि संकाय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिनका महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सोनाली गौर, प्रभुदयाल उमरिया, तपिश सोलंकी ने स्वागत किया और विद्यार्थी संस्था के विभिन्न संकाय के शिक्षण गतिविधियों से रुबरू हुए। उन्हे साइंस लैब में शिक्षक महेंद्र सोलंकी ने कृषि विज्ञान के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अपना केरियर बनाने के लिए सुझाव दिए। विद्यार्थियो को प्राध्यापक संदीप खरे, योगिता गौर ने भी मार्गदर्शन दिया।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!