अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के आह्वान पर श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व सभी देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। तत्पश्चात देवालयों को सजाने एवं उनमें पूजन करने की तैयारी की जाएगी। इसी कड़ी में आज पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्थानीय पंच पिपलेश्वर मंदिर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री देवीसिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
79 Views

