जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

 

अनोखा तीर, हरदा। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड जीपी मॉल के पीछे से वर्ष 2021 के जिला बदर उल्लंघन संबंधी अपराध में फरार आरोपी शक्तिसिंह सिकलीकर निवासी बस स्टैंड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। जहां से जिला जेल भेज दिया गया। उपरोक्त पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक सजन ठाकुर, जसमन लोवंशी, बृजेश बड़कुर एवं शैलेंद्र परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

80 Views

Leave a Reply