सोने के बिस्किट के लालच में ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मेरे पास सोने के बिस्किट हैं, तुम खरीदोगे क्या, सस्ते में दे दूंगा। यही कुछ बातें बोलकर खिरकिया के युवक को बुधनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने २० हजार रुपए ठग कर उसे सोने के नाम पर पीतल के तुकड़े थमा दिए। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम पिता कचरूलाल राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी आनंद नगर खिरकिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व के परिचित शंकर बघेला निवासी हरदा एवं उसके साथी धीरेंद्र शर्मा निवासी बगवाड़ा बुधनी ने सोने के बिस्कुट का बोलकर दो बिस्कुट के टुकड़े देकर 20 हजार ले लिए। दोनों बिस्कुट के टुकड़ों को चेक कराने पर पीतल के पाए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर छिपावड़ पुलिस ने अपराध क्र.21/2024 धारा 420 34 भादंवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संजीव कंचन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी धीरेंद्र शर्मा पिता निवासी बगवाड़ा तहसील बुधनी को बारंगी गेट से गिरफ्तार कर उसके पास से10 हजार रुपए,सोने जैसी पीली धातु के 11 नग टुकड़े, एक ब्राउन कलर का लेदर का बैग जप्त किया गया एवं आरोपी शंकर बघेल निवासी प्रज्ञानगर हरदा को हरदा से गिरफ्तार कर उसके पास से10 हजार रुपए जप्त किए गए। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निकिता विल्सन, उपनिरीक्षक पुरषोत्तम गौर, प्रआ.50 पंकज राजपूत, आर रविन्द्र गोयल, त्रिवेंद्र, आर सुनील बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!