Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह आज टिमरनी के मतदान केन्द्र का करेंगे निरीक्षण

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा नर्मदापुरम संभाग के लिए रोल ऑब्जर्वर के रूप में आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल आलोक कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह 18 जनवरी को जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेक्षक श्री सिंह दोपहर 1 बजे विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के मतदान केन्द्र 41 व 42 का निरीक्षण करेंगें तथा इसके बाद दोपहर 2 बजे जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद श्री सिंह टिमरनी के मतदान केन्द्र 50, 51 व 52 का निरीक्षण भी करेंगे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply