Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने आईएएस अनय द्विवेदी पर लगाया जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी से नाराज हैं। उन्होंने द्विवेदी के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से शिकायत दर्ज कराई है। कुलस्ते का आरोप है कि द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से उनके एक रिश्तेदार अधिकारी को जातिसूचक प्रताड़ित किया है। प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मुखर हो रही है। पहले शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, उसके बाद देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार और अब एक आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। अनय द्विवेदी वर्तमान में पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते का आरोप है कि उनके बहनोई अशोक धुर्वे, जो पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं, को अनय द्विवेदी ने जाति सूचक शब्द कहे और अपमानित किया। कुलस्ते का कहना है कि द्विवेदी ने अशोक धुर्वे के लिये यहां तक कहा कि अब तो फग्गन सिंह चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा दो। अनय द्विवेदी के इस व्यवहार से मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते काफी नाराज हैं और उन्होने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की है। इतना ही नहीं, कुलस्ते ने तो यहां तक कहा है कि हमारे आदिवासी वर्ग के भाइयों के समर्थन के चलते सरकार बनी है और खुद केंद्र सरकार उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग ठीक नहीं। फग्गन ने यह भी कहा कि द्विवेदी जैसे अधिकारियों की जगह फील्ड में नहीं बल्कि दफ्तर में होनी चाहिए। अब इस मामले में सरकार क्या कार्रवाई करेगी, यह देखने वाली बात है। लेकिन यह बात तो सही है कि मोहन यादव की सरकार बनने के साथ-साथ अब अधिकारियों की बदमिजाजी की शिकायतें भी तेजी के साथ सार्वजनिक हो रही है और सरकार की उनपर की जा रही कार्रवाई से अब अधिकारी भी संयमित भाषा पर जोर दे रहे हैं।

 

118 Views
What do you think?

Leave a Reply