अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा सप्ताह के अंतर्गत प्राचार्य विजय अग्रवाल के निर्देशन में क्रीड़ा विभाग एवं एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में प्राचार्य, क्रीड़ा विभाग प्रभारी एवं एनएसएस इकाई प्रभारी तथा समस्त स्टाफ व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता दी। साथ ही प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को श्रीराम कथा के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया।
116 Views

