कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी का हरदा दौरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 19 जनवरी को भोपाल विधायक, लोकसभा प्रभारी आरिफ मसूद एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि बैतूल-हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और भोपाल से विधायक आरिफ़ मसूद हरदा में लोकसभा चुनाव कि रणनीति को लेकर 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे पम्पइंजन रोड पर कांग्रेस नेता अहद खान के फार्म हाउस बैठक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने विधायकगण, कांग्रेस के वरिष्ठजन, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी, सेक्टर एवं मंडलम एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!