युवक की सिर कुचलकर हत्या, शहर में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले में हत्या, लूट, चोरी जैसे संगीन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हंै। शहर के गंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गंज थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि बुधवार सुबह गंज क्षेत्र कपूर एंड संस के करीब हाथी नाले के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त अनिल पिता चिंदू छेरके 42 वर्ष के रूप में की गई। युवक की अज्ञात लोगों ने किसी भारी वस्तु से सिर कूचलकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक खेती का काम करता है और वह अपने भांजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ग्राम दनोरा गया था। पार्टी से जब युवक घर के लिए रवाना हुआ तो सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने परिचितों से जानकारी ली, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह युवक का शव गंज क्षेत्र में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के संबंध में मृतक के परिजनों से भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी कि वह घर से कितने बजे और किसके साथ निकला था। पुलिस आरोपियों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा ले रही है। प्रथम दृष्टया जांच में यह जानकारी सामने आ रही है कि मृतक दो लोगों के साथ बैतूल की ओर आते दिखाई दे रहा है। लौटते समय दो ही व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहे हंै। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 26

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!