अनोखा तीर इंदौर:- भाजपा नेताओं के करीबी प्रदीप रघुवंशी (मामा) के रेस्टोरेंट होटल वृंदावन पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। मामा की तो जिम में वर्कआउट करते वक्त मौत हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि होटल नियमों के विरुद्ध देर रात तक खुला था। तय समय पर होटल बंद न करने पर कार्रवाई की गई है।
मामा का स्कीम-78 में होटल वृंदावन के नाम से रेस्टोरेंट है। भाजप नेताओं के करीबी होने के कारण यहां पुलिस दखलअंदाजी नहीं करती थी। मंगलवार रात एसआइ खुशबू परमार पहुंची और देर रात खोलने पर संचालक शिवलाल दांगी के विरुद्ध धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। मामा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के भी बेहद करीबी माने जाते थे। करीब एक साल पूर्व उनका जिम का वीडियो जारी हुआ था। मामा वर्क आउट के दौरान हार्ट अटैक आने से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई।





