Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

नंबर प्लेट लगाने की आखिरी तारीख समाप्त, अब भरना होगा जुर्माना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर। प्रदेश में 1 अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। अब चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट नहीं होने पर वाहन चालकों को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। अभी भी जिले में करीब छह लाख वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लग पाई है। ट्रक और बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

प्रदेश में 15 जनवरी तक वाहनों मेंहाई एडिटोरियल नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन तय तारीख तक जिले में तीन लाख के करीब वाहनों में ही नंबर प्लेट लग पाई। अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद अब उन वाहन चालकों की फजीहत बढ़ने वाली है, जिन्होंने नहीं लगवाई है। पहले 15 दिसंबर तक नंबर प्लेट लगाई जानी थी, लेकिन परिवहन आयुक्त ने इसकी अंतिम तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी। इसके बाद भी वाहनों की संख्या अधिक होने और नंबर प्लेट पहुंचने में होने वाली देरी के कारण अभी भी कई वाहनों में नबंर प्लेट नहीं लग पाई है।

एसोसिएशनों ने लिखे पत्र
इंदौर ट्रक आपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती और चेयरमैन राजेंद्र त्रेहान ने बताया कि कई वाहनों में अब तक नंबर प्लेट नहीं लग पाई है। लोगों को सही जानकारी नहीं होने से नंबर प्लेट लगाने में देरी हुई है। नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाना चाहिए। प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा और महासचिव सुशील अरोरा ने भी दो माह तक समय बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।
25 दिन में पहुंच रही नंबर प्लेट
इंदौर जिले में करीब नौ लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नबर प्लेट लगाई जाना थी, लेकिन दो माह में करीब तीन लाख वाहनों में ही नंबर प्लेट लग पाई है। पहले बुकिंग कराने पर नंबर प्लेट वाहन डीलर तक एक सप्ताह में पहुंच रही थी। अब आनलाइन बुकिंग बढ़ने से 20 से 25 दिन में नंबर प्लेट मिल पा रही है। 50 हजार से अधिक वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लग पाई है।
123 Views
What do you think?

Leave a Reply