Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

युवती के किडनैपिंग केस में आया नया मोड़, बोली- परेशान न करें घरवाले, मंगेतर संग भागी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर :- छत्रीपुरा थाना क्षेत्र से अगवा युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पत्र लिखकर स्वजन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती उस युवक के साथ है जिस पर अगवा करने का आरोप लगा है। एक बार तो वह पीछा कर रहे पुलिस वाहन से टकराकर युवक के साथ भाग गई।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की बाग टांडा के राजू से रिश्ता तय हुआ था। समाज की रीती अनुसार दोनों के स्वजन ने शादी की तारीख तय की लेकिन इसी बीच युवती के स्वजन ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि राजू की आदतें खराब हैं। युवती उससे शादी करना ही नहीं चाहती है।

गुस्से में राजू छह दोस्तों के साथ आया और युवती को फिल्मी अंदाज में अगवा कर ले गया। 200 से ज्यादा लोग थाने पहुंचे और राजू के खिलाफ एफआइआर भी लिखवा दी। पुलिस पर दबाव बनाया तो पांच टीमें बाग टांडा की तरफ भेजी गई। राजू के फोन की लोकेशन निकाली और संभावित ठिकानों पर छापे मारे।

एक बार राजू और युवती बाइक से भागते हुए दिखे तो जवानों ने जीप पीछे लगा दी। राजू की बाइक जीप से टकराई लेकिन युवती ने कसकर पकड़ लिया। पुलिस का दबाव बना तो युवती ने पत्र लिखकर कहा कि पुलिस बेवजह परेशान न करें। उसने राजू से शादी कर ली है। टीआइ अजय राजौरिया के मुताबिक युवती ने स्वजन भी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

लेनदेन के चक्कर में थाने पहुंचा मामला

सूत्रों के मुताबिक युवक-युवती के समाज में लेनदेन की प्रथा है। रिश्ता 5 लाख रुपये में तय हुआ था। युवक के स्वजन ने डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे। सगाई तोड़ने पर युवक के स्वजन रुपये वापस मांग रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ और युवती को राजू ले गया।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply