Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

कार्रवाई के चलते कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज

3 min read

सर्व ब्राह्मण समाज ने की निष्कासन की निंदा, अध्यक्ष बोले ….

 

अनोख तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद्र वशिष्ठ के निष्कासन का मामला दिनों दिन गहराता जा रहा है। जिला कांग्रेस की इस कार्रवाई से आहत 30 पदाधिकारी अपना इस्तीफा पेश कर चुके हैं। जिनमें कांग्रेस, सेवादल समेत अन्य अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के समर्थन का दावा भी किया जा रहा है। जिसकी झलक बुधवार को देखने को मिली। जब, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एडव्होकेट अमर यादव एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सेठी पटेल, पूर्व पार्षद अनिल श्रोती समेत सेवादल संगठन के युवा पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। वहीं इसी दिन सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने भी कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जताई है। संगठ के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रकाशचंद्र वशिष्ठ को पार्टी से निष्कासित करने की निंदा की है। उन्होंनें कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य के सम्मान की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध है। सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों के अलावा राजनीतिक दलों में समर्पण भाव के साथ कार्य करते हैं। ऐसे इस तरह की कार्रवाई आहत करने वाली है। कांग्रेस पार्टी का ये कदम आनन-फानन में की कार्रवाई लगती है। क्योंकि, संपूर्ण विस क्षेत्र में एकमात्र व्यक्ति पर कार्रवाई की गाज सवालों के घेरे में है। यही हम सबकी नाराजगी का दूसरा पहलु है।

कई दशकों से पार्टी के साथ

सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ सदस्य कार्रवाई का तरीका अनुचित है। जबकि श्री वशिष्ठ कई दशकों से पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यही कारण है कि राजनीतिक शख्सियतों खासकर युवाओं के मन में उनके प्रति सम्मान है।

निंदा प्रस्ताव की भेजेंगे कॉपी

संगठन के महामंत्री श्री तिवारी ने यह भी कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इसलिये इस्तीफा दे रहा है, क्योंकिं निष्कासन को लेकर वे नाराज है। उन्होंनें कहा कि आगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष को निंदा प्रस्ताव की कॉपी भेजने की तैयारी है।

इन्होनेंं भ्ी दिया इस्तीफा

– सेठी पटेल — जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

– अमर यादव — पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता

– अखिलेश शर्मा — मुख्य प्रशिक्षक सेवादल

– हर्षित शर्मा — प्रदेश सहसचिव सेवादल

– अतुल पस्टारिया — सोशल मीडिया प्रभारी

– अभिषेक भारद्वाज — पूर्व वार्ड अध्यक्ष यूथ कांग्रेस

– मो शोएब राईन — अल्पसंख्यक कांग्रेस

– सौरभ वशिष्ठ — सह संयोजक मीडिया प्रभारी

– वेदप्रकाश बिल्लौर — कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ

– पुनीत त्यागी — सक्रिय सदस्य सेवादल

227 Views
227 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply