हंडिया स्थित नपा का जलसंयंत्र विद्युत आपूर्ति के अभाव में बंद रहा। जिसके चलते शहर में हर रोज की तरह पानी नही पहुंचा। फलस्वरूप, बुधवार को सिविल लाइन स्थित पुरानी टंकी से जुड़े इलाकों में पेयजल सप्लाई नही दे पाएं। इस बीच कई परिवारों को पानी की कमी से जूझना पड़ा। बता दें कि हीरापुर पहाड़ी पर चल रहे टॉवर लाइन के काम दौरान तार खींचते वक्त उसकी सहायक लाइन के आधा दर्जन से अधिक खंबे गिर गए थे। जिसके सुधार कार्य के चलते बुधवार को हंडिया समेत नजदीकी इलाकों में बिजली गुल रही। जिस वजह से वहां के लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा।
अनोखा तीर, हरदा/ हंडिया। एक दिन पहले यानि मंगलवार शाम को हीरापुर पहाड़ी के नजदीक चल रहे विद्युतीकरण कार्य दौरान लंबी लाइन गिर जाने के वजह से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई है। जिसका असर हंडिया स्थित नपा के जलसंयंत्र पर हुआ। परिणामस्वरूप शहर की पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई। यहां सुबह से करीब आधे शहर में नल नही आए। जिसके चलते दिनभर पानी के लिये भागमभाग देखने को मिली। इन सबके बीच कई जगहों पर पानी के अभाव में दैनिक दिनचर्या के साथ ही अन्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की आई है। वहीं दूसरी ओर शहर की गरीब बस्तियों समेत अन्य वार्डो में महिलाओं के साथ साथ पुरूष तथा बच्चें हैंडपंप के आसपास कतारबद्ध दिखे। इस दौरान लोगों को दो बर्तन पानी के लिए घंटो तक जद्दोजहद करनी पड़ी। इधर, नगर पालिका की जलप्रदाय शाखा ने अपनी मुख्य पेयजल वितरण इकाई प्रभावित होने के बीच उपलब्ध संसाधनों से व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। इसी क्रम में टैंकरों की मदद से अनिवार्य स्थलों पर पेयजल सप्लाई को बनाए रखा। साथ ही जलसंयंत्र पर मौजूद जनरेटर से भी सप्लाई को थोड़ा सहारा मिला। इस बारे में प्रभारी जलप्रदाय शाखा राजेन्द्र पाराशर ने बताया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विद्युतीकरण कार्य दौरान विद्युत पोल प्रभावित होने की खबर है। जिसके सुधार कार्य के चलते विद्युत वितरण कंपनी ने बुधवार को हंडिया और हीरापुर में विद्युत सप्लाई को बंद रखा। जिस वजह से हंडिया जलसंयंत्र पर विद्युत आपूर्ति के अभाव में व्यवस्था ठप्प रही। उन्होंनें उम्मीद जताई कि देर रात तक सुधार कार्य पूरा होने के साथ ही हंडिया में क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को बहाल किया जाएगा। इसके बाद पेयजल सप्लाई का रास्ता साफ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधार कार्य के चलते विद्युत सप्लाई बंद रही। जिसके चलते हंडिया समेत आसपास के लोग बिजली के अभाव में परेशान दिखे। इस दौरान जरूरी कार्यो के लिये उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ा।
उधर, दिनभर चला काम
विद्युत लाइन प्रभावित होने से पूरी व्यवस्था बेपटरी हो गई। इसके दूसरे दिन यानि बुधवार को कंपनी के अधिकारी दिनभर मौके पर मौजूद रहकर काम का जायजा ले रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक पूरे दिन ताबड़तोड़ काम चला। मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर पहाड़ी के पास टॉवर लाइन का काम चल रहा है। इस दौरान तर खींचते वक्त टॉवर की सहायक लाइन के 9 खंबे गिर गए थे।
बहाल रहीं अन्य व्यवस्थाएं
बता दें कि तकनीकि समस्या के चलते हंडिया जलसंयंत्र पूरी तरह थम गया। जिसके चलते शहर में पानी पहुंच सका। हालांकि, शहर के विभिन्न वार्डो में पानी की बड़ी-बड़ी टंकियों से उपलब्धता अनुरूप सप्लाई दी गई। इसके अलावा बिरजाखेड़ी स्थित जल वितरण केन्द्र से शहर की निचली बस्तियों समेत अन्य इलाकों में पेयजल व्यवस्था हर रोज की तरह बहाल रही।
Views Today: 2
Total Views: 80