सीरियल ब्लास्ट की चेतावनी, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पास आए एक धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है। फोन करने वाले ने चेतावनी दी है कि मुंबई में कई जगह पर सीरियल ब्लास्ट होंगे। इतना कहने के बाद ही फोन करने वाले शख्स ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले का विवरण जानने

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक धमकी भरा कॉल आया था और फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने चेतावनी दी थी कि मुंबई में कई स्थानों पर ब्लास्ट होंगे और यह कहते ही उसने फोन काट दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस इस कॉल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!