यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के इन्दौर रोड स्थित खंडवा बायपास चौराहे के पास का दृश्य है। जहां सड़क किनारे बैठे मवेशी आवागमन में दिक्कतें पैदा करते रहे। जबकि चार कदम आगे यातायात पुलिस वाहन चेकिंग में मशगूल रही। इस बीच पुलिस को देखकर वापस गाड़ी मोड़ने की जल्दबाजी में कई लोग हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए। इनमें सर्वाधित संख्या में बच्चों की रही, जो पुलिस चेकिंग से बचने के लिए हड़बड़ाए हुए दिखे। इस दौरान शहरवासी आवारा मवेशियों के लेकर चुटकी लेना नही भूले। उन्होंनें कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों का ये हाल है। जहां आवारा मवेशी आवागमन व्यवस्था पर बुरा असर डाल रहे हैं। जबकि, यही मवेशी रात्रि में वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। बावजूद ,इससे निजात दिलाने कोई कारगर कदम नही उठ रहा है। परिणामस्वरूप दिनों दिन समस्या गहराती जा रही है। यही कारण है कि लोग दो टूक कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!