धार्मिक अनुष्ठान…. रामायण के श्लोकों से गूंजा भैरव शक्तिपीठ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

रामायण पढ़ती महिलाएं

 

भैरवनाथ की प्रतिमा

अनोखा तीर, हरदा। धार्मिक अनुष्ठान की दृष्टि से बड़ा महिना माने जाने वाले फूस के माह की तिथि एकादशी के मौके पर एलबीएस कॉलेज रोड स्थित भैरव शक्तिपीठ पर शनिवार से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ है, जो दूसरे दिन यानि रविवार सुबह तक अनवरत चलेगा। इस बीच दोपहर में महिला मंडल की सदस्यों ने रामायण का पाठ किया, वहीं रात्रि में पुरूषों के भजन मंडलों ने संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरिनारायण जी त्यागी गुरूजी एवं भैरव बाबा के चरण सेवक रहे स्वर्गीय नाथ बाबा की पुण्य स्मृति में परिवारजनों द्वारा यह अनुष्ठान रखा गया। जिसमें विप्रबंधुओं समेत समस्त धर्मप्रेमीजनों की सहभागिता रही। इस दौरान रातभर धार्मिक श्लोकों की गूंज रही। मुख्य आयोजक सुमन त्यागी ने बताया कि रविवार को प्रदोष तिथि को अनुष्ठान का समापन करेंगे। इस मौके पर भैरव बाबा की महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि पं प्रहलाद जोशी के सानिध्य में विधिवत अनुष्ठान प्रारंभ किया था। इस अवसर पर जहां अखंड ज्योत चैतन्य रही, वहीं रामायण के श्लोकों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!