संस्कार विद्या पीठ में मनाया रेड-डे सेलिब्रेशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संस्कार विद्यापीठ में नर्सरी एलकेजी, यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रेड-डे सेलिब्रेशन मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने लाल रंग के फलों एवं सब्जियों के वस्त्र धारण किए। साथ ही बच्चों ने इन फलों एवं सब्जियों के गुणों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। जिसमें बम बम भोले, गुनगुनाती है हवाएं, जुबी डूबी, आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य एसपी भदोरिया सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित था।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!