सार्थक संवाद … रेलवे ने 3 फीट जगह छोड़ने की जताई सहमति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित रेलवे कालोनी की बाउंड्रीवाल को पूरी तरह बंद करने की कार्रवाई से पड़ोसी कालोनियों में निवासरत लोगों के माथे चिंता की लकीर खींच गई। कारण, रास्ता बंद हो जाने की वजह से आसपास के रहवासियों की आवागमन व्यवस्था पर बुरा लाजमी है। जिसके चलते मामले ने तूल पकड़ने में देर नही की। ये सारा घटनाक्रम शनिवार का बताया जा रहा है। जब, रेलवे ने इंस्टीट्यूट परिसर में बाउंड्रीवाल के उस हिस्से को बंद करने की कार्रवाई की , जहां से नजदीकी शुक्ला कालोनी, शर्मा कालोनी, सकूर सत्तार कालोनी, मदीना कालोनी और पीलियाखाल समेत अन्य आबादी क्षेत्र के लोग सुगम आवागमन को लेकर चिंतित हो उठे। इस बीच रहवासियों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ आरके दोगने को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर श्री दोगने ने रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसको लेकर संवाद किया, जो अंत में राहतपूर्ण फैसले में तब्दील हो सका। दरअसल, श्री दोगने ने बतौर जनप्रतिनिधि करीब आधा दर्जन कालोनी के रहवासियों की बात रखी। उन्होंनें कहा कि इससे आवागमन पर बुरा असर पड़ेगा। खासकर बुजुर्ग, महिला व बच्चों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ेगा।

संवाद के जरिये सार्थक परिणाम

उन्होंनें कहा कि संबंधित कालोनियों में अधिकांश रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार हैं, जो वर्तमान में यहां निवासरत हैं। उनके बच्चें रेलवे परिसर में संचालित स्कूल में आते हैं। वहीं आसपास के दूसरे स्कूलों में अन्य परिवारों के बच्चें पढ़ने जाते हैं। ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इस बीच रेलवे अधिकारी ने वहां तीन फीट जगह छोड़ने की सहमति जताई है, ताकि बड़े-बुजुर्ग व बच्चों को लंबा फेर लगाने की जरूरत ना पड़े।

. तो लंबा फेर लगाने की मजबूरी

इस बारे में स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यहां निवासरत अधिकांश परिवारों को रेलवे तथा उससे लगे बाजार से सीधा जुड़ाव है। जिसके चलते प्राय: सारी व्यवस्थाएं यहीं से संचालित होती हैं। अगर इंस्टीट्यूट से होकर गुजरने वाला रास्ता बंद हो जाएं तो यहां के लोगों को कलेक्ट्रेट होकर ही मुकाम पर पहुंच सकेंगे, जो कि लंबा फेर साबित होगा। फिलहाल रेलवे ने आवागमन के लिए 3 फीट जगह छोड़ दी है, जो निकलने के लिहाज से पर्याप्त है।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!