रेडिसन चौराहे पर बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक किशोर की मौके पर मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर। रेडिसन चौराहे पर स्लीपर बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, एक घायल है जबकि एक युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

टक्कर मारने वाली बस एमपी 36 पी 5577 का ड्रायवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वारदात खजराना थाना क्षेत्र की ओर जाने वाले रोड के करीब की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर रोबोट चौराहे की ओर जा रहे थे।

इस दौरान वे अचानक इंदौर से टीकमगढ़ की ओर जा रही बस के समाने आ गए। मौके पर ही 15 वर्षीय अक्कू बडोले की मौत हो गई जबकि श्याम नामक युवक घायल है। उसे हल्की चोट लगी। बाइक चला रहा तीसरा युवक मौके से बाइक सहित फरार हो गया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!