ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, 300 फीट की दूरी पर गिरे शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उज्जैन। जिले के नागदा जंक्सन में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लगभग 300 मीटर की दूरी पर गिरे शव को बैग में भरकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल का कवर, युवती का पर्स, पायल एवं अन्य सामग्री मिली। पुलिस को युवती का आधार कार्ड मिला, जो राजस्थान का बताया जा रहा है।

राणीसती मंदिर के समीप घटना
घटना प्रकाशनगर स्थित राणीसती मंदिर के समीप लगभग है। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सिविल पुलिस का होने से जांचकर्ता अधिकारी वीरेंद्रसिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे।
शव को बैग में भरकर ले गए
लगभग 300 फीट की दूरी पर गिरे पड़े युवक-युवती के शव को बैग में भरकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रात्रि में अंधेरा होने से पुलिस को सर्चिंग में असुविधा का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद युवती का पर्स, पायल, कुछ कपड़े, आधार कार्ड मिला।
सूचना पर पहुंची थी पुलिस
पार्षद शशिकांत मावर ने बताया कि शव के कुछ टुकड़ों पर कौए मंडरा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेष बचे शव के टुकड़ों को एकत्रित कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे युवक-युवती ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पान की दुकान से गुटखा लेकर खाया।
हादसे के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप
इस दौरान युवक-युवती की बातचीत पर दुकानदार को कुछ शंका हुई, सर्दी अधिक होने से बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। लगभग एक घंटे बाद हादसे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक युवती ने काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। युवती ने मुंह बांध रखा था। दुर्घटना के दौरान क्षेत्र में कितने मोबाइल एक्टिवेट थे, इस आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है ताकि शव की शिनाख्ती हो सके।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!