Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

22 दिसंबर का दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी

1 min read
Text Size:

 उज्जैन। स्वरूप 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे सूर्य की चमक 23 अंश 26 कला 17 विकला दक्षिण होगी, जिसके कारण भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उज्जैन में सूर्योदय 7 बजकर 5 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट की और रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी। इस दिन सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करेगा।
23 दिसंबर से सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना प्रारंभ हो जाएगी। इसे उत्तरायन का प्रारंभ कहा जाता है। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे और रात छोटी होने लगेगी। 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर होगा, तब दिन-रात बराबर होंगे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply