Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में पांच से छह नक्‍सलियों को लगी गोली

1 min read
Text Size:

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों को गोली लगी है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

यह घटना थाना चिंतलनार की है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों को ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवानों की संयुक्‍त टीम ने ग्राम नागाराम एवं कोत्ता पल्ली के जंगलों में मौजूद नक्‍स‍ली कैंपों पर हमला बोला दिया।

इस दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की फायरिंग में पांच से छह नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित हैं एवं मुठभेड़ अभी भी जारी है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply