Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अब मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, दिल्ली से फाइनल होंगे नाम

2 min read

भोपाल। मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन को अब मंत्रियों के नाम तय करना है। इसको लेकर बड़ी चुनौती सामने हैं। वैसे तो सारे मंत्रियों के नाम से ही फाइनल होंगे, लेकिन प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिग्गज भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस बार मंत्रियों का चयन और फिर विभागों का बंटवारा बेहद चुनौती भरा काम है। एक-दो दिन में नाम चिह्नित करने की कोशिश है।
सभी की राय के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री दो-तीन दिन में दिल्ली भी जा सकते हैं। बता दें कि इस चुनाव में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह जैसे कई बड़े नेता भी विधानसभा के सदस्य बने हैं। अब इन्हें और इनके समर्थक विधायको को नई जिम्मेदारी देने को लेकर हर स्तर पर माथापच्ची चल रही है।
संगठन के स्तर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदि के बीच भी मंथन हो रहा है। दावेदार भी इनसे मिल रहे हैं। हालांकि, माना यही जा रहा है कि मंत्रियों के नाम दिल्ली से ही तय होंगे।

कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि अधिमास की वजह से अभी नए मंत्रियों की शपथ नहीं होगी, लेकिन इतने दिन प्रतीक्षा कठिन होगी। ऐसे में जल्द ही नाम तय हो सकते हैं।

विजयवर्गीय, तोमर, नरोत्तम से उनके घर जाकर मिले सीएम मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार रात राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय से मिलने भोपाल स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों की डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से भी उनके आवास पर जाकर मिले।

203 Views
203 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply