हरदा से डॉ आरके दोगने, टिमरनी से अभिजीत विजयी

कांग्रेस के पंजे ने हथियाई जिले की दोनों सीट

– हरदा सीट से कमल पटेल 87० वोट से हारे

– उधर, भतीजे ने चाचा को 950 मतों से हराया

विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीट पर संपन्न मतदान के बाद रविवार को मतों की गणना हुई। स्थानीय पॉलेटेक्निक कॉलेज में अलग-अलग राउंड में पूर्ण मतगणना दौरान कांगे्रस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जो आखिरी राउंड में पहुंचते-पहुंचते कांग्रेस के पक्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान भारी कश्मकश के बीच हरदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ रामकिशोर दोगने ने जीत दर्ज की है। उन्होंनें भाजपा के कद्दावर नेता कृषि मंत्री कमल पटेल को ८७० वोट से शिकस्त दी है। वहीं जिले का एक अन्य टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से भतीजे ने अपने चाचा को हार का स्वाद चखाया है। इस सीट से कांग्रेस के अभिजीत शाह ने भाजपा के संजय शाह को ९५० वोट से परास्त किया है। इसी के साथ जिले की दोनों सीट कांग्रेस के पंजे ने भाजपा से हथियाई है। बता दें कि यहां हरदा सीट पर सिर्फ एक चुनाव वर्ष २०१३ को को छोड़कर दोनों सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में थीं।

अनोखा तीर, हरदा। जिले की दोनों विधानसभा सीट हरदा और टिमरनी पर कांग्रेस ने काफी कम अंतर से जीत दर्ज की है। यहां कड़े मुकाबले के बीच हरदा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता कृषि मंत्री कमल पटेल को महज ८७० वोट से हार का सामना करना पड़ा। श्री पटेल को कांग्रेस के डॉ आरके दोगने ने हराया है। इससे पहले वर्ष २०१३ में भी डॉ दोगने ने कमल पटेल को हराया था। लेकिन वर्ष २०१8 में कमल पटेल ने पुन: जीत हासिल कर हरदा सीट पर भाजपा का परचम लहराया था। किंतु इस बार कड़ी टक्कर के बीच उन्होंनें भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल को शिकस्त दी है। इसी तरह जिले के एक अन्य टिमरनी विधानसभा सीट से भतीजे ने अपने चाचा को हार का स्वाद चखाया है। इस सीट से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अभिजीत शाह ने भाजपा के संजय शाह को ९५० वोट से पराजित किया है। इससे पहले वर्ष २०१८ में भी चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला हुआ था। लेकिन भाजपा के संजय शाह ने अभिजीत शाह को परास्त कर दिया। किंतु इस बार अभिजीत भाजपा पर भारी पड़ गए। इसी के साथ जिले की दोनों सीट कांग्रेस के पंजे ने भाजपा से हथियाई है। बता दें कि यहां हरदा सीट पर सिर्फ एक चुनाव वर्ष २०१३ को  छोड़कर दोनों सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा था। उधर,  जीत की खबर मिलने के बाद देर शाम को मतगणना स्थल के बाहर कांग्रेसियों का तांता लग गया। मुख्यालय समेत दूरदराज ग्रामों से कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। जिन्होंनें अपने नेताओं को फूलमाला पहनाकर जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही विजयी जुलूस पर पुष्पवर्षा तथा जमकर आतिशबाजी भी की।

हल्का बल प्रयोग किया

बता दें कि कड़े मुकाबले के बीच जारी मतगणना दौरान बाहर दोनों ही दल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए थे। शाम साड़े 5 बजे के आसपास पहले हरदा सीट की तस्वीर साफ हुई। इसके डेढ़ घंटे बार टिमरनी की स्थिति सामने आई। जिससे बाहर का माहौल अचानक बदल गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की आगे बढ़ने की होड़ ने थोड़ा खलल पैदा कर दिया था। जिस पर काबू पाने के लिए वहां तैनात पुलिस जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भीड़ बेरिकेट्स ने दूर हट गई।

दोनों को मिला प्रमाण-पत्र

अंत में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इसके बाद कांग्रेस के दोनों विजयी नेता मतगणना स्थल के बाहर आए। इस दौरान पहले से उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की थाप पर खुशी का इजहार किया। विजयी जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था।

शुरु में भाजपा, अंत में कांग्रेस का जलवा

यहां बताना होगा कि जिले की दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से आगे चल रहे थे। जिसमें टिमरनी सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय शाह ने अपने प्रतिद्वंदी अभिजीत शाह से करीब 7 हजार तक लगातार बढ़त बनाए रखी। इसी तरह हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने कांग्रेस के डॉ आरके दोगने से सातवें राउंड में उनकी बढ़त की रफ्तार को ब्रेक लगा, इस राउडं में वे महज 52 वोट की बढ़त बना पाए। जबकि इसी राउंड में श्री पटेल ५१५२ वोट से आग चल रहे थे। लेकिन आठवें राउंड में परिणाम में एकाएक बदलाव आया और डॉ दोगने को इस राउंड में ९३७ वोट की लीड़ मिली। इसके बाद नौवें राउंड में एक बार फिर डॉ दोगने ने १२०२ वोट की लीड़ प्राप्त की। दसवें राउंड में कमल पटेल ने ३०२ वोट की लीड़ लेकर अपनी कुल बढ़त में इजाफा किया। परंतु ग्यारवें राउंड में कांग्रेस के डॉ दोगने ने १५४५ वोट की लीड़ हासिल की। इस दौरान श्री पटेल की लीड़ मात्र १७४४ वोट पर सिमट गई। बारहवें राउंड में फिर डॉ दोगने की बढ़त बरकरार रही। उन्होंनें १३8४ वोट की बढ़त बनाई। तेरहवें राउंड के आते-आते कमल पटेल की लीड़ ३६० पर आ गई।  तेरहवें राउंड में भी डॉ दोगने ने अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए  ८१३ की लीड़ लेकर श्री पटेल से ४५३ वोट से आगे हो गए। 14वें राउंड में पुन: कमल पटेल ४१६ वोट की बढ़त मिली। जिससे दोगने की बढ़त मात्र ३७ वोट की रह गई। इसके अगले राउंड में पुन: श्री पटेल आगे हो गए। उन्हें ७८४ वोट की बढ़त मिली। 16वें राउंड में कमल पटेल को झटका लगा। इस राउंड में कमल पटेल की बढ़त मात्र 312 की रह गई। वहीं 17वें राउंड में दोगने फिर आगे आ गए। उन्हें ९० वोट की बढ़त मिल गई। १८वें राउंड में डॉ दोगने ने १२० वोट की लीड़ ली।  इस दौरान डाकमत्रों की घोषणा हुई। इस बीच डॉ दोगने ६६० वोट से विजयी रहे। इस प्रकार 18वें राउंड में डॉ दोगने ने अपनी कुल बढ़त ८७० बना ली। 19 वें राउंड में भी दोगने आगे रहे। इस राउंड में 141 वोट की लीड़ लेकर अपनी बढ़त को 1011 पहुंचा दिया। वहीं अंतिम 20वें राउंड में कमल पटेल को छोटी लीड़ मिली। परंतु वे विजयी आंकडा पार नही कर पाए। इस तरह कांग्रेस के डॉ दोगने ने ८७० वोट से जीत का परचम लहरा दिया। ऐसा ही कुछ परिणाम टिमरनी सीट का रहा। जहां, भाजपा के संजय शाह ने शुरू से अपनी बढ़त को बनाए रखा। लेकिन आखिरी के राउंड में पासा पलट गया और कांग्रेस के अभिजीत शाह ने  उनकी लीड़ को ध्वस्त करते हुए जादुई आंकडे को टच कर लिया।  

Views Today: 2

Total Views: 38

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!