उन्नत एवं प्रभावी तकनीक सीखेगा हरदा का बेटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कृषि को ओर बेहतर बनाने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण लेंगे

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विकासखंड के ग्राम बैड़ी में किसान परिवार का बेटा शिक्षा के क्षेत्र में नित नई सफलताएं अर्जित कर रहा है। जानकारी के अननुसार राजमाता विजयाराजे सिंधिया विश्वविद्यालय के अध्ययनरत छात्रों में से 21 छात्रों का दल अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए बैंकाक मेक्सिको और वियतनाम के लिए रवाना हुआ, जो वियतनाम पहुंच चुका है। इसी दल में ग्राम बैड़ी के प्रियांशु पटेल शामिल है। सभी विद्यार्थियों को ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने विदा किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से संचालित नाहेत परियोजना अंतर्गत इन विद्यार्थियों को तीन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भेजा है। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन भी हुआ। जिसमेेंं मुख्य अतिथि ग्वालियर कलेक्टर सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर प्रियांशु पटेल ने चर्चा दौरान कहा कि कृषि में नवीन तकनीक एवं प्रौद्योगिकी का विकास प्राथमिकता है। देश तथा किसानों की प्रगति में सहभागी बनने के लिए प्रशिक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण दौरान बायो टेक्नॉलॉजी और आलू उत्पादन तकनीक का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधनों उन्नत और प्रभावी तकनीक का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग पर्यावरण और प्रबंधन का अध्ययन कर खाद्य सुरक्षा में योगदान देंगे। इसके अलावा गेहूं और मक्का की उन्नत किस्म के विकास व उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। फसल की बीमारी को रोकने और छोटे किसानों को बेहतर कृषि पद्धति उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में नाहेत परियोजना के प्रभारी एवं निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ एपी सिंह, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ संजय शर्मा, कुल सचिव अनिल सक्सेना, परियोजना अन्वेषक डॉ अखिलेश सिंह सहित संस्था के अन्य प्रोफेसरों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

339 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!