नहर का कुलावा बंद होने से रेहटाखुर्द के किसान हो रहे परेशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंचायत रेहटाखुर्द में नहर मैंटनेंस के नाम पर वर्षों पुरानी नहर का कुलावा दबाकर किसानों का पानी रोकने का प्रयास किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रेहटाखुर्द अंतर्गत कनारदा, सुखराम से ग्राम रेहटाखुर्द के लिए अभी दो तीन दिन पूर्व सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता किया गया, जिसके मध्य स्थित नहर की सरकारी कुलावा का पानी नहर विभाग द्वारा बिल्कुल बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच मौके पर कराई जाए। नहर के पानी का निकास मामले की जांच उच्च विभागीय अधिकारी से कराकर किसानों के हित में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों व उनके परिवार को दो जून की रोटी मिल सके। मालूम हो कि किसानो द्वारा समय पर बिल का भुगतान किया जाता रहा है। परन्तु इस संबंध में किसानों की अनदेखी करते हुए लापरवाहीपूर्वक मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया है। जिससे ग्राम पंचायत रेहटाखुर्द में नहर के पानी का संकट गहरा गया है। किसान परेशान नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब नहर बीट प्रभारी बालकदास टाले से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि ओवर टाप होने की वजह से मिट्टी डाली गई है। उन्होंने कुलावा बंद होने के संबंध में कहा कि मुझे जानकारी नहीं है।

257 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!