प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज ने निकाली कीर्तन यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सिक्ख धर्म के प्रवर्तक प्रथम गुरुनानक देव के 554वें जन्मोत्सव पर रविवार शाम को सिख समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी पंच प्यारे अगुआई कर रहे थे। शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं सबद-कीर्तन का गायन कर रही थी। प्रकाशोत्सव के अवसर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर्व पर गुरूद्वारा को रंगीन विद्युत झालरों से सजाया गया। नगर कीर्तन में फूल-मालाओं से सुसज्जित पालकी चल रही थी। जिसमें श्री गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। 27 नवंबर को प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं दोपहर 12 बजे से गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव ने जीवन भर हिन्दू और मुस्लिम धर्म की एकता का संदेश दिया। इस एकता और भाईचारे का परिचय उस समय देखने को मिला जब नगर में गुरुनानक जंयती के पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण पर निकले नगर कीर्तन का नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भव्य स्वागत कर भाईचारे का संदेश दिया। शहर के चांडक चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सिख समाज के लोगों के द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की।

223 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!